महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस: कीमत, फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस: कीमत, फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी image
By Neha SharmaAug 13, 2026 01:30 PM

Table of Content

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस एक ऐसा ट्रैक्टर है जो खेती से जुड़े कईं  कामों को अच्छे  से करने के लिए ही बनाया गया है। 33  HP वाला का यह  ट्रैक्टर एक मजबूत इंजन और एक अच्छी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में एक ईंधन दक्ष इंजन है, जिसको कम रखरखाव की ज़रूरत पड़ती है। 

सिर्फ इतना ही नहीं, महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस ऐसी बहुत सी फीचर्स के साथ आता है जो उसको एक ऑल-राउंडर ट्रैक्टर बनाते हैं।  तो चलिए आज महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत, फीचर और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी हम आपको देते हैं। 

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस इंजन स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस का इंजन और इससे जुड़े मुख्य स्पेसिफिकेशन नीचे टेबल में दिए गए हैं:

स्पेसिफिकेशन विवरण
इंजन पावर

33 HP (24.6 kW)

सिलेंडर 3
इंजन रेटेड RPM 2000 आरपीएम
अधिकतम टॉर्क 167 Nm
इंजन टेक्नोलॉजी

इ एल एस (एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक)

ट्रांसमिशन

पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश

गियर

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

क्लच सिंगल क्लच
पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम
हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम
ब्रेक

आयल इमर्स्ड ब्रेक

स्टीयरिंग

ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीरिंग / मैनुअल विकल्प

फ्यूल टैंक क्षमता 55 लीटर
ड्राइव टाइप 2WD

mahindra-265-di-xp-plus-tractor

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस का इंजन कितना पावरफुल है?

अगर महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस के इंजन की बात करें तो इसमें आपको 33 HP 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 2000 RPM पर काम करता है।  यह एक ELS इंजन है, जिसका मतलब है Extra Long Stroke इंजन। ऐसे इंजन कल्टीवेटर या रोटावेटर जैसे भारी उपकरणों को आसानी से खींच सकतें हैं।  

इसका अधिकतम टॉर्क 167 Nm है जिससे यह इंजन अचानक किसी भारी लोड होने से भी  बंद (आरपीएम ड्रॉप) नहीं होता है। बिना गियर बदले ट्रैक्टर आसानी से लोड खींच लेता है।
इसमें थर्मो-साइफन कूलिंग सिस्टम और धूल-मिट्टी को रोकने के लिए 3-स्टेज ऑयल बाथ एयर क्लीनर दिया गया है।  जिससे इसकी परफॉर्मेंस कभी डाउन नहीं होती।

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत कितनी है?

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत टैक्स, आरटीओ चार्ज, इंश्योरेंस और अन्य लागू शुल्क जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। 

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत जानने के लिए यहाँ चेक करें 

मुख्य फीचर्स जो महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस को खास बनाते हैं

  • 6 साल की वारंटी
  • 26.8 HP पीटीओ पावर जिससे यह ट्रैक्टर  रोटावेटर और थ्रेशर जैसे पीटीओ उपकरणों को बिना लोड लिए बेहतरीन तरीके से चलाता  है
  • 55 लीटर डीजल टैंकजो बिना रुके पूरे दिन लगातार खेतों में काम करने की आजादी देता है।
  • पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स जिससे गियर शिफ्टिंग में आसानी होती है।  
  • लसीडी क्लस्टर पैनल जो  रात के समय भी ट्रैक्टर की स्पीड, आरपीएम और फ्यूल की सटीक जानकारी देता है।  
  • बो-टाइप फ्रंट एक्सेल जिससे इस ट्रैक्टर को खेतों के तीखे मोड़ों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाना  आसान  है।  
  • आरामदायक सीट जिससे किसान बिना थके लगातार कई घंटों तक आसानी से ड्राइविंग कर सकता है.
  • डायरेक्ट इंजेक्शन एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक इंजन हर सिलेंडर में डीजल की सही मात्रा भेजता है। 
  • ADDC सिस्टम जाइरोवेटर जैसे आधुनिक इम्प्लीमेंट के इस्तेमाल में मदद करता है। 

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को अपनी 33 HP श्रेणी में "माइलेज का मास्टर" माना जाता है क्योंकि: 

  • एडवांस्ड फ्यूल एफिशिएंट कंबशन तकनीक से ईंधन पूरी तरह से जलता है।  
  • डायरेक्ट इंजेक्शन एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक इंजन हर सिलेंडर में लोड के हिसाब से बिल्कुल सटीक और नियंत्रित मात्रा में डीजल की सप्लाई करता है।
  • हाई बैकअप टॉर्क (167 Nm) इंजन को दबने नहीं देता, जिससे ड्राइवर को बार-बार छोटा गियर नहीं लगाना पड़ता और डीजल बचता है।
  • 3-स्टेज ऑयल बाथ एयर क्लीनर इंजन को साफ़ रखता है और सुचारू रूप से कम डीजल में चलाता है।  

अंत में

अगर आपको 33 HP श्रेणी में खेती और सामान्य इम्प्लीमेंट के काम के लिए एक 2WD ट्रैक्टर चाहिए, तो महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस एक सही  विकल्प है। 167 Nm टॉर्क, 1500 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता, 8+2 गियर, 55 लीटर फ्यूल टैंक, पावर स्टीयरिंग और लंबी वारंटी जैसी फीचर्स इस ट्रैक्टर को छोटे किसानों के लिए एक सही निवेश बनाती है।  

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक जानामाना एग्रीटेक प्लेटफार्म है जहॉँ  किसानों को  ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशन, तुलना, इम्प्लीमेंट और कृषि से जुड़ी जानकारी एक जगह मिलती है

Read More Blogs

Disc Harrow vs Disc Plough: Differences, benefits, and price comparison image

The right tillage implement conserves fuel and enhances soil preparation. A disc plough and a disc harrow are similar in that they each have steel discs, but they have different functions. The role of the plough is to open the hard soil...

New Holland 3630 TX Special Edition vs Swaraj 744 FE: Price & features comparison image

Deciding among the two tractors, the New Holland 3630 TX Special Edition and the Swaraj 744 FE, becomes hard owing to the fact that both are made for performing normal agricultural tasks. That’s why we have decided to present you with a...

Mr. G. S. Grewal appointed as TMA President for 2026-28 image

Big news just dropped from the Tractor and Mechanization Association (TMA) that gets the whole farm equipment industry talking.

A New President Takes the Wheel

Leading the charge for the next term is Mr. G S Grewal, who steps in as the new President...

Write Your Comment About महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस: कीमत, फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon