सोलिस 4515 E vs मैसी फर्ग्यूसन 7052 L: कौन देता है बेहतर फीचर्स और कीमत?

सोलिस 4515 E vs मैसी फर्ग्यूसन 7052 L: कौन देता है बेहतर फीचर्स और कीमत? image
By Neha SharmaJul 03, 2026 03:35 PM

Table of Content

सोलिस 4515 ई और मैसी फर्ग्यूसन 7052 एल दोनों ही ट्रैक्टर्स खूबियों से भरे हुए हैं। पर कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए सही है। इसलिए हम आपके लिए लाए सोलिस 4515 ई vs मैसी फर्ग्यूसन 7052 एल जिससे आप जान पाए की आपके लिए कौन सा ट्रैक्टर है।  

सोलिस 4515 ई  vsमैसी फर्ग्यूसन 7052 एल: बेसिक ओवरव्यू

सोलिस 4515 ई और मैसी फर्ग्यूसन 7052 एल दोनों ही ट्रैक्टर 48 HP कैटेगरी में आते हैं। दोनों ही ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों में काम आते हैं। सोलिस 4515 ई  में 10 Forward + 5 Reverse गियर, 45 PTO HP और 2000 kg की लिफ्टिंग कैपेसिटी मिलती है।  इसका इंजन रेटेड आरपीएम 1900 है और यह एक 2WD ट्रैक्टर है। 

मैसी फर्ग्यूसन 7052 एल में 48 HP, 4 सिलेंडर, 2190 cc इंजन और 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स  सिंक्रो मैश गियरबॉक्स  मिलता है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1300 kg है। इसमें आपको मिलता है 41.28 एचपी का पीटीओ और 50 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक। 

सोलिस 4515 ई  vs मैसी फर्ग्यूसन 7052 एल: प्राइस तुलना

सोलिस 4515 ई और मैसी फर्ग्यूसन 7052 की सही क़ीमत बहुत बातों पर निर्भर होती है।  जैसे मॉडल कौन सा है, आपके राज्य में कितना टैक्स है आदि।  

सोलिस 4515 ई की कीमत जानने के लिए करें

मैसी फर्ग्यूसन 7052 की कीमत जानने के लिए करें 

पावर तुलना: कौन देता है ज्यादा दमदार इंजन?

वैसे तो दोनों ट्रेक्टर्स  है 48 HP के है पर दोनों का इंजन अलग अलग है जिससे आपको अलग पावर मिलती है।

  • सोलिस 4515 ई में 3 सिलेंडर E3 इंजन  मिलता है। यह 1900 RPM पर काम करता है। इसका टार्क 205 Nm बताया जाता है। जिससे रोटावेटर, कल्टीवेटर, और ट्रॉली लोड के समय ट्रैक्टर पर लोड नहीं पड़ता है।  
  • मैसी 7052 एल में 48  का Simpson S337.1 T III A इंजन है और इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2190 cc है। इंजन आयल फ़िल्टर की मदद से ईंधन सही से इंजन में पहुँचता  है। ट्रैक्टर में वाटर सेपरेटर और ड्यूल डीज़ल स्पिन फ़िल्टर है। इन सभी के चलते इंजन बिना रुके लम्बे समय तक काम करने की क्षमता रखता है। 

पावर की बात करें तो :

  • भारी  इम्प्लीमेंट के लिए सोलिस 4515 ई अच्छा है 
  • मैसी 7052 एल  उनके लिए सही है जो हर समय स्मूथ ऑपरेशन चाहतें हैं 

परफॉर्मेंस और माइलेज: खेत में कौन बेहतर काम करता है?

सोलिस  4515 ई  में 10F + 5R गियरबॉक्स है, जिससे गियर के कई विकल्प मिलते हैं। इससे रोटावेटर, सीड ड्रिल और ट्रॉली जैसे कामों के लिए सही स्पीड चुनना आसान हो जाता है, और सही गियर चुनने से डीज़ल की बचत भी होती है।

इसकी 2000 kg की लिफ्ट क्षमता एक बड़ा फ़ायदा है, जो भारी रोटावेटर और ट्रॉली का लोड उठाने में भरोसा दिलाती है।

मैसी 7052 एल  में 8F + 8R गियरबॉक्स आता है, जिसमें ज़्यादा रिवर्स गियर मिलते हैं। इस वजह से यह लोडर के काम और बार-बार आगे-पीछे जाने वाले कामों के लिए बहुत अच्छा है, साथ ही सिंक्रोमेश की वजह से गियर आसानी से बदलते हैं।

अगर आपको मुश्किल खेतों और भारी उपकरणों के साथ काम करना है, तो सोलिस  4515 ई  एक व्यावहारिक विकल्प है।  लेकिन अगर आप आसानी से गाड़ी चलाने के अनुभव और ब्रांड पर भरोसे को प्राथमिकता देते हैं, तो मैसी 7052 एल  एक बेहतरीन विकल्प है।

फुल स्पेसिफिकेशन टेबल: फीचर्स तुलना

फीचर सोलिस 4515 ई मैसी फर्ग्यूसन 7052 L
HP 48 HP 48 HP
सिलेंडर 3 4
इंजन क्षमता 3065 cc 2190 cc
गियरबॉक्स 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स
ट्रांसमिशन मल्टी-स्पीड सिंक्रो मेश
PTO 45 HP, 540 RPM 540 / 750 RPM
लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम 1300 किलोग्राम
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
फ्यूल टैंक 55 लीटर 50 लीटर
वजन डीलर से जानकारी लें 1780 किलोग्राम

इस तुलना से साफ होता है कि दोनों ट्रैक्टर 48 HP कैटेगरी में आते हैं। सोलिस 4515 ई में ज्यादा इंजन क्षमता, बेहतर लिफ्टिंग क्षमता और बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं मैसी फर्ग्यूसन 7052 L में 4 सिलेंडर इंजन, सिंक्रो मेश ट्रांसमिशन और 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है।

कौनसा ट्रैक्टर आपके लिए सही?

आप सोलिस 4515 ई चुनें अगर:

  • आपको ज़्यादा लिफ्टिंग क्षमता की ज़रूरत है।
  • आप रोटावेटर का काम ज़्यादा करते हैं।
  • आपका बजट कम है।
  • आप ट्रॉली का काम और कस्टम हायरिंग का काम करते हैं।

आपको मैसी फर्ग्यूसन 7052 एल को चुनना चाहिए अगर:

  • आप 4-सिलेंडर इंजन की स्मूदनेस चाहते हैं।
  • रीसेल वैल्यू आपके लिए ज़रूरी है।
  • आप रिवर्स-गियर का काम ज़्यादा करते हैं।
  • दोनों ट्रैक्टर छोटे से मध्यम आकार के खेतों के लिए सही हैं। 

क्यों भरोसा करे ट्रैक्टर ज्ञान पर?

ट्रैक्टर ज्ञान देश का जाना-माना प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ किसानों की सुविधा के लिए भारत में मिलने वाले ट्रैक्टरों से जुड़ी सही और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। यहाँ किसान जान सकते हैं कि किसी ट्रैक्टर मॉडल के फीचर्स क्या हैं और उसकी कीमत कितनी है। यह प्लेटफ़ॉर्म ट्रैक्टर की कीमत, मॉडल की तुलना, डीलर की जानकारी, EMI कैलकुलेटर, पुराने ट्रैक्टर के विकल्प और किसानों के रिव्यू जैसी जानकारी भी देता है।

इससे किसान डीलर के पास जाने से पहले अच्छी तरह से तैयारी कर सकते हैं और सही ट्रैक्टर चुनने में बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

Read More Blogs

क्या आपको ट्रैक्टर लोन मिलेगा? अभी पता करें! image

अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं लेकिन बजट की चिंता है, तो ट्रैक्टर लोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज लगभग सभी प्रमुख बैंक और फाइनेंस कंपनियां किसानों को आसान किस्तों पर ट्रैक्टर लोन उपलब्ध...

Organic vs chemical fertilizers: Which is better for soil health image

Fertilizers provide the necessary nutrients for crop growth, yield and soil fertility. The most important organic and chemical fertilizer used by farmers are used for crop analysis. Both have a positive effect on plant growth but have different impacts on soil health....

5 Best New Holland TX Series tractors with features and price image

The new Holland TX series is one of those rare tractor series in India where every tractor model serves a purpose. Whether you’re a small-scale or marginal farmer or a commercial one, this series offers a tractor to address your needs.

Today, we...

Write Your Comment About सोलिस 4515 E vs मैसी फर्ग्यूसन 7052 L: कौन देता है बेहतर फीचर्स और कीमत?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon